Srijan scam: CBI को भेजी जाने वाली रिपोर्ट अटकी, फोन करने पर भी नहीं पहुंच रहे पूर्व DWO

सृजन घोटाला मामले में सीबीआई को भेजी जाने वाली रिपोर्ट श्रावणी मेला के कारण अटकी हुई है. एक जुलाई को सीबीआई डीएसपी ने मामले में 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी.

Srijan scam: भागलपुर के सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ को भेजी जानेवाली रिपोर्ट श्रावणी मेला के कारण तैयार नहीं हो पा रही है. एक जुलाई को सीबीआइ के पटना कार्यालय के डीएसपी ने जिला कल्याण पदाधिकारी से 10 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया था. लेकिन श्रावणी मेला में अधिकतर पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्त रहने के कारण रिपोर्ट पूरी नहीं हो पा रही है.

सीबीआइ ने क्या जानकारी मांगी

वित्तीय वर्ष 2017-18 में भागलपुर में सृजन घोटाले का पता चलने के तुरंत बाद तत्कालीन डीएम ने जिला कल्याण कार्यालय में जांच के लिए अधिकारियों की टीम भेजी थी. उन अधिकारियों व टीम के सदस्यों का ब्योरा उनके वर्तमान पोस्टिंग स्थान के साथ मांगी है. सीबीआइ ने वह जांच रिपोर्ट की कॉपी मांगी है, जो डीएम द्वारा गठित टीम ने जांच के बाद डीएम को सौंपी थी.

सरकार से प्राप्त आवंटन से संबंधित दस्तावेज, जो वित्तीय वर्ष 2007-08 से 2016-17 की अवधि के दौरान जिला कल्याण कार्यालय द्वारा वितरण किया गया, इसकी जानकारी भी मांगी है. इस अवधि के दौरान योजनावार और वर्षवार आवंटन पत्र की सूची मांगी है. इसी अवधि के दौरान सरकारी आवंटन का उपयोगिता प्रमाणपत्र मांगा गया है.

वर्ष 2007-08 से 2016-17 तक जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय की अवधि के दौरान सृजन के खातों में 99.88 करोड़ रुपये की राशि अवैध रूप से जमा की गई है. इसमें यह स्पष्ट करने कहा गया है कि जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संबंधितों को भुगतान कैसे किया गया है, जिसके विरुद्ध सरकार द्वारा यह निधि स्वीकृत की गयी. यदि इस हेराफेरी के कारण जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा भुगतान नहीं किया गया है, तो योजना का नाम और उस राशि का उल्लेख करते हुए विस्तृत उत्तर मांगा गया है, जिसके विरुद्ध जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा भुगतान नहीं किया गया है.

वित्त विभाग द्वारा कल्याण कार्यालय का किया गया इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट मांगी गयी है. उक्त वर्षों में भागलपुर में पदस्थापित व प्रतिनियुक्त तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी, नाजिर व प्रधान सहायक की सूची मांगी है.

सीबीआइ कार्यालय के बार-बार फोन करने पर भी नहीं पहुंच रहे पूर्व डीडब्ल्यूओ

तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील शर्मा सृजन घोटाले का पता चलने के तुरंत बाद पदस्थापित किये गये थे. उन्हें कई बार नोटिस और मोबाइल फोन के माध्यम से सीबीआइ कार्यालय ने अनुरोध किया, लेकिन वे आज तक इस कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए. इस संबंध में वर्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है. लेकिन सुनील शर्मा इस मामले से संबंधित विभिन्न तथ्यों को समझाने के लिए सीबीआइ कार्यालय नहीं पहुंचे. सीबीआइ कार्यालय में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बांध टूटे, स्कूल डूबे, NH पर भी चढ़ा पानी, बिहार में कोसी और गंगा के रौद्र रूप से सहमे लोग

क्या है सृजन स्कैम?

वित्तीय वर्ष 2007-08 से 2016-17 की अवधि में जिला कल्याण कार्यालय के 221.60 करोड़ की राशि सृजन के खाते में चली गयी. कुल 120.38 करोड़ रुपये सृजन के विभिन्न खाते से जिला कल्याण कार्यालय के विभिन्न खाते में जमा किया गया. राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. सृजन संस्था पर 14 वर्षों तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों की राशि घोटाले करने का आरोप है. ज्ञात हो कि सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड, सबौर की शुरुआत गरीब, नि:सहाय महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से हुई थी. बाद में घोटाले दर घोटाले किये जाने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >