रेलवे भर्ती परीक्षा के लिये भागलपुर-किऊल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, अगस्त में 16 फेरों का होगा परिचालन

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन अगस्त में 16 निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

Bhagalpur News: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन अगस्त माह में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में संचालित होगी.

भागलपुर से शाम 7:30 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03409 भागलपुर-किऊल एग्जामिनेशन स्पेशल (अनारक्षित) भागलपुर से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी रात 10:30 बजे किऊल पहुंचेगी. यह ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को संचालित होगी.

रात 11:30 बजे किऊल से होगी वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 03410 किऊल-भागलपुर एग्जामिनेशन स्पेशल (अनारक्षित) किऊल से रात 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन भी इन्हीं 16 निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा.

सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थियों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

पूर्व रेलवे ने बताया कि रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरक्षित घर लौटने की सुविधा उपलब्ध कराना है.

पहले भी चल चुकी हैं परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Bhagalpur News: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया था. इसी कड़ी में इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:जंगली पटेल के शरीर में मिलीं 14 गोलियां, भागलपुर में हुआ पोस्टमार्टम, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >