Bhagalpur news फुटबॉल में गोल का विशेष महत्व : सांसद

कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को कृष्णानंद सूर्यमल स्टेडियम में हुआ.

कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को कृष्णानंद सूर्यमल स्टेडियम में हुआ. रोमांचक मुकाबले में अरुण स्पोर्ट क्लब सुलतानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब ईटहरी ने पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर पायी. सुलतानगंज की टीम ने ट्राई ब्रेकर में 6-5 से जीत हासिल की.सुलतानगंज की टीम ने अमरेंद्र मेमोरियल चैलेंज कप पर कब्जा जमाया. मैच का उद्घाटन अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने किया. मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नगर उपसभापति नीलम देवी, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेंद्र तिवारी, लोजपा (आर) युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार तथा समाजसेवी रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल मौजूद थे. मुख्य अतिथि बांका सांसद गिरधारी यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल में गोल का विशेष महत्व है और जीवन में भी लक्ष्य पर फोकस करने से ही सफलता मिलती है. सांसद ने दोनों टीमों को बधाई दी और दर्शकों की मांग पर मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने का आश्वासन दिया.विजेता टीम को सांसद गिरधारी यादव ने ट्रॉफी प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को नगर उपसभापति नीलम देवी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों को मेडल अतिथियों ने दिये. टूर्नामेंट में ईटहरी के रोहन और सुलतानगंज के मनोज किस्कू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. रेफरी की भूमिका मनोज मंडल, उपेंद्र मंडल, दयानंद कुमार और मुन्ना कुमार ने निभायी. मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक अरुण कुमार चौधरी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शशि कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार साह, संदीप पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता, किसलय कुमार अंकित मोहन,आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, रामचंद्र चौधरी, दया देवी, प्रेमप्रभात सिन्हा, रानी झा सहित कई गण्यमान्य मौजूद थे. मैच के दौरान काफी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >