bhagalpur news.स्मार्ट सिटी मतलब सैंडिस कंपाउंड, फिर भी सुविधाएं तालों में कैद

सैंडिस कंपाउंड में जनता की सुविधाओं पर लटका है ताला.

ब्रजेश, भागलपुर

स्मार्ट सिटी के दो प्रोजेक्टों को अगर छोड़ दिया जाये, तो 17 में से सर्वाधिक राशि सैंडिस कंपाउंड पर खर्च हुआ है. इस वजह से शहर के लोगो शहर स्मार्ट सिटी का मतलब सैंडिस कंपाउंड को मानते हैं. क्योंकि, इसको विकसित करने नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. तकरीबन 44.60 करोड़ खर्च किया गया है. बावजूद इसके, आम दिनों में सैंडिस कंपाउंड के विभिन्न हिस्सों में सन्नाटा पसरा है. यहां सुविधाएं तालों में कैद है. संचालन करने वाली एजेंसी के हाथ खींचने के बाद यहां की रौनक फीकी पड़ गयी है. बच्चों की परीक्षा खत्म हो गयी है और चिल्ड्रन पार्क बदहाल है. मेन गेट पर ताला लटका है. बच्चे निराश होकर लौटने को विवश हैं. खेलने कूदने के लिए कोई स्थान नहीं है. झूले व अन्य संसाधन शोपीस बने हैं. सुविधाओं को बहाल करने के लिए स्मार्ट सिटी दूसरी एजेंसी का चयन नहीं कर सकी है. एकल टेंडर होने की वजह से टेंडर रद्द हो चुका है और दोबारा टेंडर निकालने के नाम पर काम कम बहानेबाजी ज्यादा हो रही है.

ढाई महीने से सुविधाएं बंद

सिटी के लोगों को करीब ढाई महीने से सैंडिस कंपाउंड की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. यह सिर्फ सुबह और शाम की सैर तक ही सीमित रह गया है. सुबह से लेकर शाम तक शहर के लोगों के अलावा खिलाड़ियों की बहुतायत संख्या की वजह से यहां थोड़ी चहल-पहल रहती है. लेकिन, जिम, स्वीमिंग पूल, कैफेटेरिया आदि की सुविधाओं से लोग वंचित हैं. शहर के संभ्रांत लोगों समेत निगम के पार्षदों का कहना है कि स्मार्ट सिटी को नयी एजेंसी के चयन तक सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना चाहिए.

इन सुविधाओं से वंचित हैं शहरवासी

किड्स पार्क, ओपन एयर थिएटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (जिम, बैडमिंटन, स्विमिंग पूल), कैफेटेरिया, पार्किंग, नाइट शेल्टर, क्लिवलैंड मेमोरियल पार्क, स्टेशन क्लब में कैफेटेरिया व रेस्टोरेंट एवं अन्य.भागलपुर स्मार्ट सिटी सोसाइटी गठित, डेढ़ साल बाद भी रजिस्ट्रेशन नहींभागलपुर स्मार्ट सिटी सोसाइटी गठित हो गयी है लेकिन, इसके गठन के डेढ़ साल बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. यूडीएचडी से रजिस्ट्रेशन होना है. दरअसल, सोसाइटी इस वजह से गठित की गयी है, ताकि स्मार्ट सिटी से जितने भी प्रोजेक्ट पर काम हुआ है, उसका सुचारु मेंटेनेंस हो सके.

यूडीएचडी मिनिस्टर के समक्ष मेयर डॉ बसुंधरा लाल उठायेगा मामला

-स्मार्ट सिटी का सीजीएम कुछ बताना क्यों नहीं चाहता है?-स्मार्ट सिटी कंपनी टेंडर निकालने में क्यों कर रही देरी?

-स्मार्ट सिटी के पास करने के लिए गिनती के एक-दो काम है, तो पहले इतना मैनपावर और बड़ा ऑफिस सेटअप किसलिए?-भागलपुर स्मार्ट सिटी सोसाइटी गठित है, तो इसका वह रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं करा रहा है?

कोट

पहली बार एकल टेंडर हुआ था, जिसे रद्द कर दिया गया है. दोबारा टेंडर जारी करने की तैयारी चल रही है. अगले दो-तीन दिनों में री-टेंडर पीआरडी से प्रकाशित होगा और इसकी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. एजेंसी चयनित होने के बाद सैंडिस कंपाउंड की सारी सुविधाएं पहले की तरह बहाल होंगी.पंकज कुमार, पीआरओ

स्मार्ट सिटी लिमिटेड, भागलपुर

—-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >