SM College Art Training: भागलपुर. एसएम कॉलेज के होमसाइंस विभाग में वेस्ट टू बेस्ट अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कला एवं शिल्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्राचार्या प्रो. निशा झा ने शिविर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सजावटी सामान बनाने के साथ रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है.
बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाना सीखेंगी छात्राएं
विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार की कला एवं शिल्प संबंधी कुशलताएं सिखाई जाएंगी. घर में पड़े बेकार सामान का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया है.
रचनात्मकता और क्राफ्ट की बारीकियां बताईं
विशेषज्ञ आशा अग्रवाल ने छात्राओं को रचनात्मकता, कला एवं क्राफ्ट की बारीकियों की जानकारी दी. उन्होंने वेस्ट सामग्री के बेहतर उपयोग और उससे आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया.
शिक्षकों ने भी किया सहयोग
SM College Art Training: कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता ने किया, जबकि डॉ. प्रकाश साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ. कुसुम भारती सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.
