मारपीट में दो महिला सहित छह घायल

मारपीट में दो महिला सहित छह घायल

कहलगांव. प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुरुवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिला समेत छह लोग घायल हो गये. घायलों में अंतीचक थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव के मो खुर्शीद और पत्नी मौसम खातून, बुद्धूचक थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के मो शाफिर और किशनदासपुर गांव के किशन तांती, घोघा थाना क्षेत्र पक्कीसराय गांव की शोभा देवी और सनोखर थाना क्षेत्र के अगेया गांव के विष्णु कुमार का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया गया. गंभीर रूप से घायल विष्णु कुमार को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >