bhagalpur news. नवगछिया स्टेशन पर सिग्नल तार से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है

कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के पास स्थित लोकेशन बॉक्स में सिग्नल के तार को काटने/छेड़छाड़ करने की घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्त कार्रवाई की है.

इस संबंध में सिग्नल विभाग के कनीय अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ थाना नवगछिया में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. प्रारंभिक जांच में सिग्नल तार के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सुदृढ़ किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन या आरपीएफ को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >