Shravani Mela: बिहार में इस गंगा घाट पर बेहद आकर्षक होंगे सभी इंतजाम, श्रद्धालुओं के आने से पहले बड़ी तैयारी

Shravani Mela: हर साल सावन में लाखों श्रद्धालु जल लेकर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की लंबी पदयात्रा करते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बेहद खास इंतजाम पहले ही किए जा रहे हैं.

Shravani Mela: सावन आते ही भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 105 किलोमीटर लंबी यात्रा सिर्फ एक सफर नहीं बल्कि आस्था, परंपरा और विश्वास की मिसाल है. सावन के आते ही शिव भक्ति की लहर देशभर में दौर जाती है. इस पवित्र माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना होती है. मान्यता है कि, इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर 105 किलोमीटर की पदयात्रा

सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की दूरी करीब 105 किलोमीटर है. कांवरिये यह सफर पैदल तय करते हैं जिसमें दो से तीन दिन का समय लगता है. रास्ते में कांवर पथ पर बालू बिछी होती है, जो बारिश के मौसम में ठंडी हो जाती है और यात्रियों को गर्मी से राहत मिलती है.

गंगा घाट पर हो रहा है विकास

इस बीच बता दें कि, श्रावणी मेले की शुरूआत से पहले अब सुल्तानगंज के गंगा घाटों को भी नमामि गंगे परियोजना के तहत सुन्दर और सुविधाजनक बनाया जा रहा है. इससे श्रद्धालुओं को जल भरने में अब पहले से ज्यादा आसानी होगी. घाट पर धर्मशालाएं, शुद्ध पेयजल, शौचालय, रोशनी, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा जैसे कई अहम इंतजाम किए जायेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को इस बार अधिक सुविधा और सुकून मिलेगा.

हर साल लाखों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

बता दें कि, सुल्तानगंज गंगा किनारे बसा हुआ है और यहां की गंगा उत्तर की ओर बहती है. देशभर में सिर्फ दो ही स्थान ऐसे हैं जहां गंगा उत्तर दिशा की ओर बहती है. कहा जाता है कि, भगवान शिव को उत्तरवाहिनी गंगा का जल बेहद प्रिय है, इसी वजह से कांवरिये यहीं से जल भरते हैं. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ को आंकते हुए तमाम तरह की सुविधाओं को लेकर पहले से ही इंतजाम किए जा रहे हैं.

Also Read: Bihar News: रहें सावधान! भागलपुर में बढ़ रहा चेन झपटमार और बाईक चोर का आतंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >