bhagalpur news. विवि ने स्नातक व पीजी की परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया, विद्यार्थी लगा रहे चक्कर

टीएमबीयू में स्नातक व पीजी के परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में रिजल्ट पेंडिंग रहने के कारण छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी है

टीएमबीयू में स्नातक व पीजी के परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में रिजल्ट पेंडिंग रहने के कारण छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में उन विद्यार्थियों का अगले सत्र में नामांकन व परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. इस बाबत मंगलवार को बड़ी संख्या में पीजी व यूजी के छात्र-छात्राएं परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा से मिले और समस्या से अवगत कराया. विद्यार्थियों का कहना था कि कई कॉपी अब तक मूल्यांकन के बाद परीक्षा विभाग में नहीं भेजी गयी है. ऐसे में उनकाे रिजल्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही है. छात्र-छात्राओं का कहना था कि परीक्षा देने के बाद भी उनलोगों को अनुपस्थित दिखाया गया है. मामले में तीन माह पूर्व ही आवेदन दिया था. इस दिशा में परीक्षा विभाग से सुधार नहीं किया गया. पीजी के छात्र अमन कुमार ने बताया कि कई विद्यार्थी अनुपस्थिति को लेकर विवि का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनलोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है. संबंधित कर्मचारियों को तेजी से मामले का निष्पादन करने के लिए कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >