कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में नामांकन सत्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित किया. अभियान में बच्चों ने नारे, नृत्य और जनसंपर्क से अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह किया. शिक्षकों ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर संवाद किया और सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध बेहतर शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकें, पोशाक, छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. प्रधान शिक्षक ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कई सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ने का आग्रह किया, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके. कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, गीता कुमारी व छात्र-छात्राएं शामिल थीं.
Bhagalpur news नामांकन सत्र पर चला जागरूकता अभियान
कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में नामांकन सत्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया.
