bhagalpur news. दोनों महिलाएं परिवारवालों की जानकारी के बगैर कर रही थी देह व्यापार

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर सतीश सरकार लेन में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

मामला आदमपुर स्थित सतीश सरकार लेन में देह व्यापार का

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर सतीश सरकार लेन में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जेल भेजने से पहले पुलिस के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों महिलाओं व पुरुष से सघन पूछताछ की है. पूछताछ में यह बात स्पष्ट हो गयी है कि दोनों महिलाएं अपनी सहमति से देह व्यापार में संलिप्त थी और नाथनगर निवासी संजीत कुमार ग्राहकों से लाइजनर का काम करता था. 30 वर्षीय महिला की शादी 15 वर्ष पहले हुई है. उसे बच्चे भी हैं. 25 वर्षीय महिला की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई है. जानकारी सामने आयी है कि महिलाओं द्वारा किये जा रहे देह व्यापार के धंधे की जानकारी उनके परिजनों को नहीं है. 30 वर्षीय महिला सराय मोहल्ले में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी. वह अक्सर सतीश सरकार लेन स्थित किराये के कमरे में आते जाते रहती थी.मकान मालिक ने कहा था, वह बैचलर को फ्लैट नहीं देता हैपुलिस की छानबीन में बात सामने आयी है कि संजीत फरवरी माह में अकेले ही फ्लैट किराये पर लेने पहुंचा था. उस वक्त मकान मालिक ने उसे साफ कह दिया था कि उनके यहां सिर्फ फैमिली वालों को ही रेंट पर फ्लैट दिया जाता है. बैचलर को किसी भी सूरत में यहां नहीं रहने दिया जाता. इसके बाद संजीत उस 30 वर्षीय महिला और उसके पुत्र के साथ वहां आ गया. उसने कहा कि वह शादी शुदा है और उसको एक पुत्र भी है. इसलिए वह यहां रेंट पर फ्लैट लेने की योग्यता रखता है. इसके बाद मकान मालिक ने फ्लैट देने की हामी भरी थी. दूसरी तरफ 25 वर्षीय महिला के बारे में संजीत ने बताया कि वह जीरोमाइल में रहती है और उसकी क्लोज रिश्तेदार है.सतीश सरकार लेन स्थित एक किराये के कमरे में देह व्यापार का धंधा उजागर होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है.शैलेंद्र सिंह, सिटी एसपी, भागलपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >