शक्ति संवाद अभियान के तहत 84 विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश

शक्ति संवाद अभियान के तहत 84 विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश

शक्ति संवाद अभियान के तहत 84 विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश असद अशरफी,कहलगांव .अनुमंडल प्रशासन की पहल पर शुक्रवार को ''शक्ति संवाद अभियान'' के तहत कहलगांव अनुमंडल के 84 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों ने भाग लिया.

हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर विद्यार्थियों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा बाल विवाह उन्मूलन, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया.प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया.विद्यालयों में इसके बाद शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं से स्वास्थ्य एवं पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर संवाद किया गया.

अनुमंडल प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक माह विद्यालयों में छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है.अभियान के तहत एनीमिया जांच, आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सेवन, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा.पूरे अनुमंडल में एक साथ निकली प्रभात फेरी से जागरूकता का माहौल देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Asad ashrafi

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >