Bhagalpur News : 1084 बच्चों पर सात शिक्षक, मिरहट्टी स्कूल में कक्षाएं चलाना बना मुश्किल

सरकारी स्तर पर शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावों के बीच सुलतानगंज का मध्य विद्यालय मिरहट्टी बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जहां शिक्षा व्यवस्था लगभग दम तोड़ चुकी है.

सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट Bhagalpur News : सरकारी स्तर पर शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावों के बीच सुलतानगंज का मध्य विद्यालय मिरहट्टी बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जहां शिक्षा व्यवस्था लगभग दम तोड़ चुकी है. यहां बच्चों की संख्या हजार पार है, लेकिन पढ़ाने के लिए महज सात शिक्षक ही उपलब्ध हैं. वो भी सात में चार शिक्षक का जनगणना ड्यूटी लगने से स्कूल में कक्षाएं चलाना मुश्किल बना है. प्रधानाध्यापक दयानंद दास ने बताया कि इस स्थिति की जानकारी कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी जा चुकी है. उन्होंने अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति की मांग की है. उनका कहना है कि तीन शिक्षकों के सहारे इतने बड़े स्कूल को चलाना संभव नहीं है, इससे शिक्षा की गुणवत्ता पूरी तरह प्रभावित हो रही है. बीईओ को लिखित आवेदन दिया है. समस्या के समाधान की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >