bhagalpur news. नाथनगर में ब्राउन शुगर का कारोबार करनेवाले सात पैडलर पकड़ाये

दिग्घी गांव के समीप दो लड़के को खदेड़ कर पकड़ा.

मधुसूदनपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के दिग्घी गांव के समीप बाइक लेकर खडे दो लड़के को खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उन दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि दिघी गांव में ब्राउन शुगर खरीदते हैं. पुलिस ने उन दोनों के निशानदेही पर उक्त बिक्री करनेवाले के यहां छापेमारी की. वहां पांच लड़के को गिरफ्तार किया गया. उन लड़कों के पास से भी ब्राउन शुगर, डिजिटल तराजू और रुपया बरामद किये गये. सातों गिरफ्तार लड़के पैडलर बताये जाते हैं. गिरफ्तार होनेवाले में शिशु कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार दास, धर्मवीर कुमार दास, सिंटू कुमार, बुध नारायण ठाकुर शामिल हैं. ये सभी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. इन लोगों के पास से 8.15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो बाइक, दो डिजिटल तराजू, छह मोबाइल और 8650 रुपया बरामद हुआ है. सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर बड़े तस्करों तक पहुंचने की तैयारी में है. बहुत जल्द जिले सहित अन्य जगहों से बड़े तस्करों की गिरफ्तारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >