bhagalpur news. ज्ञान भारतम मिशन : भागलपुर में ऐतिहासिक धरोहरों की खोज तेज

डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने ज्ञान भारतम मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शहर के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण किया.

डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने ज्ञान भारतम मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शहर के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पीर दमड़िया खानकाह समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर वहां संरक्षित धरोहरों की स्थिति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में पीर दमड़िया खानकाह में बड़ी संख्या में सुरक्षित पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया. यहां मुगलकालीन फरमानों और ऐतिहासिक दस्तावेजों सहित एक हजार से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां संरक्षित पायी गयी. डीडीसी ने इन अमूल्य धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ उनके डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने बताया कि ज्ञान भारतम मिशन के तहत इन प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की योजना है, ताकि इन्हें सुरक्षित रखा जा सके और शोधकर्ताओं व आम लोगों के लिए सुलभ बनाया जा सके. इससे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान कर वहां उपलब्ध पांडुलिपियों का शीघ्र दस्तावेजीकरण किया जाये. उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ विरासत संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि भागलपुर की ऐतिहासिक पहचान को भी और मजबूत करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >