लॉकडाउन में स्कूलों ने बढ़ाया फीस, अभिभावकों से मांग रहे लेट फाइन

लॉकडाउन में जरूरी सामान की बढ़ रही कीमतों के बीच शहर के निजी स्कूलों ने भी हजारों अभिभावकों को झटका दिया है. स्कूलों ने लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद होने के बावजूद फीस जमा करने का निर्देश छात्रों के अभिभावकों को दिया है

भागलपुर : लॉकडाउन में जरूरी सामान की बढ़ रही कीमतों के बीच शहर के निजी स्कूलों ने भी हजारों अभिभावकों को झटका दिया है. स्कूलों ने लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद होने के बावजूद फीस जमा करने का निर्देश छात्रों के अभिभावकों को दिया है. वहीं जब अभिभावक ऑनलाइन फीस जमा करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें लेट फाइन की राशि दिख रही है. दक्षिणी क्षेत्र के एक अभिभावक ने बताया कि अप्रैल से जून तक की फीस की राशि करीब 15465 रु है. इसमे लेट फाइन 20 रुपये जुड़ा हुआ है.

वहीं सबौर के एक अभिभावक ने बताया कि बिना पढ़ाये स्कूल प्रबंधन पूरी फीस मांग रहा है. वहीं सरकारी निर्देश के उलट फीस की राशि भी बढ़ा दी गयी है. अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन में हमारा काम पूरी तरह बंद है. घर में रखे पैसे व राशन खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में स्कूलों को लॉकडाउन अवधि की फीस माफ करनी चाहिए. इस बाबत भागलपुर के डीएम ने भी दिशा निर्देश जारी किया था. शिक्षा विभाग आज जारी करेगा लेटर निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि वह सोमवार को इस बाबत एक पत्र जारी करेंगे.

पत्र को जिलाधिकारी के पास भी उचित कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा. अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर डीएम ने लॉकडाउन अवधि में स्कूलों को फीस नहीं लेने संबंधी पत्र जारी कर दिया है. डीएम का आदेश हर स्कूल पर लागू है. बावजूद निजी स्कूल प्रबंधन इस आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि हर वर्ष सात प्रतिशत तक फीस बढ़ाएं. जिले के स्कूलों ने कितना फीस बढ़ाया है, इसकी रिपोर्ट ली जायेगी. उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए स्कूलों को अपने अभिभावकों को राहत देनी चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >