बिहार के इस जिले में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

School Closed: समूचा बिहार ठंड की मार झेल रहा है. गया, पटना, भागलपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान बहुत कम दर्ज किया जा रहा है. इसी बीच भागलपुर डीएम ने 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है.

School Closed: भयंकर ठंड को देखते हुए भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने एजुकेशनल एक्टिविटीज को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 8 तक की सभी एजुकेशनल एक्टिविटीज पर 31 दिसंबर 2025 तक रोक लगा दी गयी है.

जारी आदेश में क्या कहा गया

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9 से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जायेंगी. जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी.

आदेश 24 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा. जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों, शिक्षा अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में भी स्कूल बंद

पटना जिले में ठंड पड़ने के कारण सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार से वर्ग आठ तक की पढ़ाई 26 दिसंबर तक बंद रहेगी. वर्ग आठ से ऊपर की कक्षाओं की एजुकेशनल एक्टिविटीज सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगी. इस संबंध में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को आदेश जारी किया है.

डीएम ने कहा कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है. इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसलिए वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है.

वर्ग आठ से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक संचालित होंगी. प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जानेवाले विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

इसे भी पढ़ें: राजगीर से रांची अब और करीब, 20 साल बाद पूरा होगा सपना, राजगीर-तिलैया-कोडरमा रेललाइन तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >