छात्रों को बांटे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छात्रों को बांटे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भागलपुर, सुलतानगंज से रिपोर्ट,

एलिमेंट्री स्कूल, सुलतानगंज में पौध वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर आशुतोष राज थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद एवं मुरारका महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी उपस्थित थे.प्राचार्य राजेश शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 छात्रों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया.

डीएफओ आशुतोष राज ने कार्बन फुटप्रिंट, गंगेटिक डॉल्फिन संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम आठ पौधे लगाने का आह्वान किया. ईओ अभिषेक आनंद ने छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया, जबकि प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने प्रकृति संरक्षण को मानव कल्याण से जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया.कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता में योगदान के लिए अतिथियों को ‘पंडित हरि नारायण शुक्ला सम्मान’ से सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >