bhagalpur news. 20 मिनट के भाषण में चार बार संस्कृत के श्लोकों का किया उल्लेख

दीक्षांत समारोह में 20 मिनट के अपने अध्यक्षीय भाषण में राज्यपाल ने संस्कृत के श्लोकों का किया उल्लेख किया

भागलपुर

दीक्षांत समारोह में 20 मिनट के अपने अध्यक्षीय भाषण में राज्यपाल ने संस्कृत के श्लोकों का किया उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता से भी कुछ पंक्तियों को याद दिलाते हुए अपनी बातें रखी. कुछ देर के लिए कार्यक्रम में सन्नाटा पसरा रहा. अतिथी, छात्र-छात्राओं व शिक्षक भी ध्यान लगाकर उनकी एक-एक बातों को सुनते रहे. इससे पहले उन्होंने अमर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कुलाधिपति को अंगवस्त्र, मंजूषा पेंटिंग, स्मृति चिह्न एवं औषधीय पौधा भेंट कर सम्मानित किया. कुलाधिपति के साथ आये राजभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथू का भी सम्मान किया गया. मंच संचालन टीएनबी कॉलेज के प्रो मनोज कुमार व मारवाड़ी कॉलेज के प्रो बीवी तिवारी ने किया. वहीं पीजी संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने कुलगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी. समारोह का शुभारंभ कुलगीत गायन से हुआ. समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. वहीं, कुलपति ने कुलाधिपति के स्वागत में स्वागत भाषण पढ़ा. सभी कार्यक्रम निर्धारित समय से चलते रहे. इसी दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विवि न्यूज बुलेटिन का विमोचन किया. बुलेटिन के प्रधान संपादक डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि करीब पचास पृष्ठों के न्यूज बुलेटिन में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, शोध आदि गतिविधियों को समाहित किया गया है. जबकि कुलाधिपति को टीएनबी कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >