bhagalpur news. सफाई कर्मियों ने मजदूरी वृद्धि को लेकर जताया विरोध

नमामि गंगे घाट पर बुधवार को सफाई एजेंसी द्वारा बुलाए गए सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया

नमामि गंगे घाट पर बुधवार को सफाई एजेंसी द्वारा बुलाए गए सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया. सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर मजदूरी में वृद्धि और सफाई किट उपलब्ध कराने की मांग की. सफाई एजेंसी के अध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी अपनी बातों पर अड़े रहे. कर्मियों ने बताया कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए वह प्रतिदिन सुबह और शाम गंदगी उठाने का कार्य करते हैं, फिर भी उनकी मजदूरी में समुचित बढ़ोतरी नहीं की गई है. कहा कि पहले उन्हें 424 प्रतिदिन दिया जाता था, अब मात्र चार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो मौजूदा महंगाई को देखते बेहद कम है. कर्मियों ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें अब तक पहचान पत्र नहीं दिया गया है और मजदूरी का भुगतान भी समय पर नहीं होता. मांग की है कि भुगतान प्रत्येक माह एक से पांच तारीख के बीच किया जाए. इस पर सफाई एजेंसी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कर्मियों की मांगों को सुना गया है और नगर परिषद पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी. बताया कि मजदूरी का भुगतान प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख तक सुनिश्चित किया जाएगा. वार्ता के बाद कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया और उन्हें पर्व को देखते हुए स्वच्छता कार्य में कोई लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >