bhagalpur news. संचिता व सक्षम अपने-अपने वर्ग में बने चैंपियन

जिला शतरंज संघ के बैनर तले अलीगंज स्थित भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल में जिला अंडर-9 व 7 शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी

जिला शतरंज संघ के बैनर तले अलीगंज स्थित भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल में जिला अंडर-9 व 7 शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. अंडर-9 वर्ग में अपराजित रहते हुए संचिता पाराशर ने तीन अंक हासिल कर चैंपियन बने. वहीं, अंडर-7 वर्ग में तीन अंकों के साथ सक्षम गौर्विक ने खिताब पर कब्जा जमाया.

जबकि अंडर-9 वर्ग में द्वितीय स्थान पर बकल्स के आधार पर साक्षी आनंद व तीसरे स्थान पर लक्ष्य राठौर राठौर थे. वहीं, अंडर-7 वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः यशवी वत्स एवं बकल्स के आधार पर प्रतिक राज रहे. मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटल कुणाल कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुल तीन चक्र में रैपिड फॉर्मेट 10 मिनट प्लस 05 सेकेंड में खेला गया. इससे पहले डॉ अजय कुमार सिंह व स्कूल के काे-ऑर्डिनेटर कंचन कुमारी के बीव औपचारिक बाजी खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना में 28 से दो मई तक होने वाली बिहार राज्य अंडर-7 व 9 शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे.

इस अवसर पर प्राचार्य मनीषा, डी स्वदेश कुमार, अमित कुमार झा, अंकित कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार, कुणाल कुमार राय, कंचन कुमारी, सुकांतो दास, अर्चना दास, नेहा कुमारी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >