Video: भागलपुर के फेमस दुर्गा मंदिर को छूकर रौद्र रूप में बह रही गंगा, लोग कह रहे- मां को बचा लिजिए

Bihar Flood Video: भागलपुर के नवगछिया में सैदपुर दुर्गा मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. गंगा का रौद्र रूप जारी है. मंदिर पर कटाव का खतरा है. ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं कि किसी तरह मंदिर को बचा लिजिए.

अंजनी कुमार कश्यप: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा अभी रौद्र रूप में है. नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में है सैदपुर गांव. जहां बेहद प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है. करोड़ों की लागत से बना यह मंदिर बेहद भव्य है. लेकिन इन दिनों गंगा की तेज धार मंदिर से सटकर ही बह रही है जिससे मंदिर के अस्तित्व पर अब खतरा मंडराने लगा है. ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं कि मंदिर को किसी तरह बचा लिया जाए. नवगछिया में गंगा के विकराल रूप से कई घर नदी में समा चुके हैं. तटबंध ध्वस्त हुए तो तबाही और बढ़ती दिखने लगी. अब इस मंदिर को बचाने के लिए जद्दोजहद हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >