bhagalpur news. चार दिन बाद टूटा सफाइकर्मियों का अनशन, मेयर के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

नगर निगम भागलपुर में पिछले चार दिनों से जारी सफाइकर्मियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी

नगर निगम भागलपुर में पिछले चार दिनों से जारी सफाइकर्मियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी. नगर सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे थे. इसी दौरान मेयर मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे सेवानिवृत्त एवं स्थायी कर्मियों से बातचीत की. चर्चा के बाद उनकी प्रमुख मांगों को जायज मानते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद माहौल सकारात्मक हो गया. मेयर ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सप्तम वेतनमान की बकाया राशि और पेंशन संबंधी लाभों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भरोसा दिया. इसके बाद उन्होंने स्वयं अनशनरत कर्मियों को जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना नगर निगम की जिम्मेदारी है. वहीं कर्मचारी संघ ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि जल्द ही सभी बकाया भुगतान पूरे कर दिए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >