बुधवार को सदर अस्पताल भागलपुर में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल ने बुधवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है। यहाँ देखें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची और ओपीडी का समय.

भागलपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बुधवार का ओपीडी कार्यक्रम जारी किया गया है. अस्पताल प्रशासन ने अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी है. ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. मरीजों को समय पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गयी है.

बुधवार को इन विभागों में रहेंगे डॉक्टर

मेडिसिन विभाग: डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा और डॉ. सैफ अली बेग.

सर्जरी विभाग: डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक और डॉ. आशीष रंजन.

अस्थि रोग विभाग: डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन और डॉ. अविनाश कुमार.

नेत्र रोग विभाग: डॉ. सत्यदीप गुप्ता.

नाक-कान-गला विभाग: डॉ. प्रिंस कुमार.

दंत रोग विभाग: डॉ. स्वप्निल चंद्रा और डॉ. प्रमोद कुमार.

शिशु रोग विभाग: डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. शशि भूषण.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. मरीजों से निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >