bhagalpur news. बीए एलएलबी के छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया हंगामा

सत्र 2019-24 के बीए एलएलबी पार्ट-5, सेमेस्टर-10 (5 वर्षीय) के छात्र-छात्राओं का सत्र लगभग डेढ़ साल लेट होने के कारण पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं

सत्र 2019-24 के बीए एलएलबी पार्ट-5, सेमेस्टर-10 (5 वर्षीय) के छात्र-छात्राओं का सत्र लगभग डेढ़ साल लेट होने के कारण पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं. शुक्रवार को कई छात्र कुलपति से मिलने गए, लेकिन सुरक्षा गार्ड के कारण उन्हें कुलपति से मिलने की अनुमति नहीं मिली. जिससे छात्र कुलपति चैंबर के बाहर जमकर हंगामा करने लगे. इसके बाद छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की, जिन्होंने 10 दिनों के भीतर परीक्षा तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया. छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनका सत्र 2024 में पूरा हो जाना था, पर अब 2025 समाप्त होने को है और इससे वे न्यायिक परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं. यदि परीक्षा जल्द नहीं कराई गई तो इस साल भी सभी प्रकार की न्यायिक परीक्षाओं से वंचित होने का खतरा है. इस मौके पर रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, निखिल झा, सन्नी कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, आनंद विजय सिंह, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >