राज्य में अब तक पथ निर्माण विभाग की ओर से ट्रेडिशनल तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जाता रहा है, लेकिन अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहतर और आधुनिक तकनीक से कार्य कराया जायेगा. उक्त बातें गुरुवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने एनडीए कार्यालय में कही.उन्होंने कहा कि बिहपुर विस क्षेत्र में बीरबन्ना से सोनवर्षा दुमुंही चौक तक तथा लत्तीपुर से जाह्नावी चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जायेगा. सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर योजना तैयार की जा रही है. गंगा फ्लड फाइटिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से नरकटिया-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध को बाढ़ और कटाव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने की योजना है. प्रस्तावित योजना के तहत यहां मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जायेगा. जाह्नावी चौक और राघोपुर के समीप रीवर फ्रंट विकसित किया जाएगा. इन योजनाओं को लेकर प्राथमिक पहल शुरू कर दी गयी है. बिहपुर-लत्तीपुर-महादेवपुर घाट तक रेलवे की जमीन को बिहार सरकार को हस्तांतरित कर सीधे बिहपुर में फोरलेन एनएच-106 और एनएच-31 से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नयी गति मिलेगी. मौके पर प्रो गौतम, अभय राय, प्रभुनंदन चौधरी, अमित सिंह, कल्याण झा, सिंटू, लालमोहन व कमलरंजन सहित कई लोग मौजूद थे.
Bhagalpur news सड़क चौड़ीकरण व मरीन ड्राइव का होगा निर्माण : मंत्री

Bhagalpur news सड़क चौड़ीकरण व मरीन ड्राइव का होगा निर्माण : मंत्री
Copied link
राज्य में अब तक पथ निर्माण विभाग की ओर से ट्रेडिशनल तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जाता रहा है