राशन कार्ड के नये आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह में करें : डीएम

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को कई विभागों की समीक्षा की. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इ-केवाइसी की प्रगति में तेजी लाने और एक सप्ताह के अंदर इसमें अपेक्षित प्रगति दिखाने और उपभोक्ताओं के आधार सीडिंग में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया.

भागलपुर. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को कई विभागों की समीक्षा की. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इ-केवाइसी की प्रगति में तेजी लाने और एक सप्ताह के अंदर इसमें अपेक्षित प्रगति दिखाने और उपभोक्ताओं के आधार सीडिंग में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. सभी एसडीओ को निर्देशित करने कहा गया कि नये राशन कार्ड बनाने के लिए जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सबों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर किया जाये. डीएम ने कहा कि जितने भी आवास पूर्णता की स्थिति में हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये और लंबित किस्त की राशि जल्द से जल्द लाभुकों को उपलब्ध करायी जाये. वैसे पर्यवेक्षक और आवास सहायक जिनके कार्य असंतोषप्रद है उनकी समीक्षा हर दूसरे दिन बुला कर की जाये. मनरेगा की समीक्षा में मानव दिवस को बढ़ाने का निर्देश दिया और अधिक से अधिक योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. लंबित पीएम किसान योजना को तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश कृषि पदाधिकारी को दिया. बीज वितरण का कार्य 10 जुलाई तक करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >