bhagalpur news. नगर विकास विभाग में फेरबदल, कार्यपालक अभियंता को मुंगेर भेजा

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इस क्रम में भूपेंद्र सिंह नगर विकास प्रमंडल भागलपुर व बांका के कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत और नगर विकास अंचल एवं नगर विकास प्रमंडल के भी प्रभार में थे, उनका स्थानांतरण मुंगेर कर दिया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार भूपेंद्र सिंह को अब मुंगेर में नगर विकास गुण नियंत्रण प्रमंडल, नगर विकास अंचल तथा नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है. साथ ही उन्हें भागलपुर नगर विकास गुण नियंत्रण प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, शशि कुमार चौधरी, जो अब तक छपरा जिले के नगर विकास अंचल सारण में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत थे, को भागलपुर नगर विकास अंचल में अधीक्षण अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >