Bhagalpur. वेतन-सुरक्षा पर भड़के सफाइकर्मी, बोले- इलाज के लिए पैसे नहीं

सफाई कर्मियों ने अपने कामकाज, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कर्मियों ने कहा कि वे ठेकेदार द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, इसलिए बार-बार दबाव बनाना उचित नहीं है.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट भागलपुर. सफाई कर्मियों ने अपने कामकाज, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कर्मियों ने कहा कि वे ठेकेदार द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, इसलिए बार-बार दबाव बनाना उचित नहीं है. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो मुजफ्फर अहमद के नेतृत्व में सफाइकर्मियों ने अपनी मांग उठाई है. स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा उपकरणों की मांग सफाई कर्मियों ने कहा कि कई कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं, ऐसे में उनके इलाज के लिए समय पर व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही सभी कर्मचारियों को मास्क, दस्ताना, साबुन, तेल और तौलिया जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें. कर्मियों ने यह भी मांग रखी कि हर कर्मचारी का एक्सीडेंटल बीमा होना चाहिए और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. वेतन, ईपीएफ और इएसआइ को लेकर उठी मांग सफाई कर्मियों ने कहा कि प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाये. संविदा कर्मियों के लिए इपीएफ की कटौती और इएसआइ सुविधा लागू करने की मांग भी रखी गयी, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होनी चाहिए. साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गयी कि इपीएफ और इएसआई सुविधा कब से लागू होगी और वेतन वृद्धि को लेकर क्या व्यवस्था है. ठेकेदार पर व्यवहार और अनुशासन को लेकर उठाये सवाल कर्मियों ने यह भी कहा कि ठेकेदार को सफाई कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए और अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बिना किसी सूचना के किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं हटाया जाये. साप्ताहिक अवकाश और निष्कासन पर की चर्चा कर्मियों ने मांग की कि सभी सफाई कर्मचारियों को रविवार का साप्ताहिक अवकाश और राष्ट्रीय अवकाश भी दिया जाना चाहिए. साथ ही यह मामला भी उठाया गया कि गैंग लेबर प्रभारी अनिल कुमार को बिना किसी कारण के कार्यमुक्त कर दिया गया है, जिसका स्पष्ट कारण बताया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >