bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज की ओर से प्रकाशित किया जायेगा शोध जर्नल

टीएनबी कॉलेज परिवार द्वारा गुरुवार को संस्थापक दिवस पर महाविद्यालय के संस्थापक व दानकर्ताओं राय बहादुर तेज नारायण सिंह और बनैली स्टेट के राजा कीर्त्यानंद सिंह के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया

टीएनबी कॉलेज परिवार द्वारा गुरुवार को संस्थापक दिवस पर महाविद्यालय के संस्थापक व दानकर्ताओं राय बहादुर तेज नारायण सिंह और बनैली स्टेट के राजा कीर्त्यानंद सिंह के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए. महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ””””””””वागीशा”””””””” का विमोचन किया गया. विमोचन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने की. मंच पर बीएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार, सिंडिकेट सदस्य डॉ मुश्फिक आलम, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ एसएन पांडे व डॉ बिलाल अहमद उपस्थित थे. मंचासीन वरिष्ठ शिक्षकों व पत्रिका के संपादक मंडल डॉ राजेश कुमार तिवारी, डॉ नवनीत कुमार, डॉ रविशंकर चौधरी, डॉ अंशुमान सुमन और डॉ सुबोध मंडल के साथ डॉ राजीव कुमार सिंह द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया. पत्रिका में छात्रों और शिक्षकों के लेख शामिल किये गये हैं. टीएनबी से किसी भी रूप में जुड़ने की अलग ही होती है खुशी

प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने पत्रिका के संपादक मंडल की कड़ी मेहनत और तत्परता की प्रशंसा की. उन्होंने यह घोषणा की कि भविष्य में महाविद्यालय की ओर से एक शोध जर्नल का भी प्रकाशन किया जायेगा. बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि टीएनबी से किसी भी रूप में जुड़े रहने की अपनी अलग खुशी होती है. जब उनसे पत्रिका के लिए संदेश मांगा गया, तो वे अत्यंत प्रसन्नता के साथ इससे जुड़ने को तैयार हो गये. सिंडिकेट सदस्य डॉ मुश्फिक आलम ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं शिक्षक और छात्रों के बीच सेतु का कार्य करती है और छात्रों में लेखन प्रतिभा के विकास में सहायक होती है. संपादक डॉ रविशंकर चौधरी ने कहा कि यह पत्रिका हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं की रचनाओं से समृद्ध है. प्रधान संपादक डॉ राजेश कुमार तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और सुझाव दिया कि भविष्य में पत्रिका में फारसी और अंगिका भाषा के लेखों को भी शामिल किया जाये, ताकि यह अधिक व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचे.

कार्यक्रम में ये हुए उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार, डॉ सुनंदा कुमारी, डॉ जनक कुमारी श्रीवास्तव, डॉ श्वेता पाठक, डॉ नीतू कुमारी, डॉ ऋतु कुमारी, डॉ प्रज्ञा राय, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ जीनत कैफी, डॉ राधा कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ अनुराधा कुमारी, निर्लेश कुमार, अजीत कुमार, डॉ एमएस खालिक, डॉ कुमार कार्तिक, डॉ नवीन कुमार, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ चंदन कुमार, डॉ कुमार विमल, डॉ मुकुल आनंद, सुशील मंडल, दीपक कुमार सिंह, प्रकाश पाठक, पीयूष, जयंत, निरंजन कुमार सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >