bhagalpur news.शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली प्रक्रिया शुरू, 28 मई को बंटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदशकों (फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ इंस्ट्रक्टर) के रिक्त पदों पर बहाली की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है

बिहार के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदशकों (फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ इंस्ट्रक्टर) के रिक्त पदों पर बहाली की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए विस्तृत समय-सारणी (कैलेंडर) जारी कर दी है. विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया 28 मई तक पूरी कर ली जायेगी. 11 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार, नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी, जो 26 अप्रैल तक चलेगी. अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा जारी एप्लीकेशन फॉर्म में ही आवेदन करना होगा. इससे पहले आठ अप्रैल को जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा नियोजन इकाई वार रिक्त पदों की जानकारी एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड की जायेगी. मई में पूरी होगी मेधा सूची की प्रक्रिया आपत्ति दर्ज करने की अवधि : 29 अप्रैल से 05 मई अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन : 09 मई चयन सूची तैयार करना : 12 मई (जिला स्तर पर कैंप में) कैंप में अनुपस्थित रहने पर रद्द होगी उम्मीदवारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कैंप में यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः समाप्त मान ली जायेगी. चयन की प्रक्रिया ””””बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023”””” के प्रभावी होने से पूर्व के प्रावधानों और विभागीय अधिसूचना संख्या 954 (दिनांक 27.02.2026) के आधार पर की जायेगी. नियुक्ति पत्र वितरण और दस्तावेज जांच चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे. हालांकि, नियुक्ति पत्र निर्गत करने से पहले सभी शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की गहन जांच की जायेगी. आवेदन के साथ मैट्रिक, इंटर, स्नातक और शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा या डिग्री के साथ-साथ योग्यता परीक्षा के प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >