Bhagalpur news दंगल में जम्मू-कश्मीर के राकेश पहलवान बने विजेता

नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत श्रीरामपुर स्थित आज़ाद क्रीड़ा मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार संपन्न हुआ.

नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत श्रीरामपुर स्थित आज़ाद क्रीड़ा मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार संपन्न हुआ. नामचीन पहलवानों में हुए कड़े संघर्ष के बाद जम्मू-कश्मीर के राकेश पहलवान ने दमखम, तकनीक और अनुभव का शानदार प्रदर्शन कर फाइनल दंगल जीत लिया. प्रतियोगिता के विजेता बने. फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा.

अखाड़े में हर दांव-पेंच पर तालियों और नारों की गूंज सुनाई देती रही. प्रतियोगिता में श्रीरामपुर के टीपू पहलवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. मिरहट्टी के मनीष तीसरे स्थान पर रहे. विजेता राकेश पहलवान को नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी के प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने शील्ड एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया. आयोजन समिति ने उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त पहलवानों को सम्मान प्रदान किया गया.कार्यक्रम में भगवान पहलवान, प्रकाश पहलवान, लड्डू पहलवान, शंकर यादव तथा फूलो मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

धरहरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर में आजाद क्रीड़ा मैदान के तत्वावधान में आजाद क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धरहरा की टीम ने अभयपुर को हरा कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया है. धरहरा की टीम ने 14 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 203 रन बनायी. अभयपुर की टीम निर्धारित 14 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पायी. धरहरा की टीम 47 रनों से मैच जीत कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया.आयोजक समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला शुक्रवार को अमन 11 भागलपुर एवं इंग्लिश चिचरौन के बीच होगा.

नवगछिया सिटी की टीम चार विकेट से जीती

नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग का पांचवां मुकाबला नवगछिया सिटी एवं नवगछिया स्टार के बीच आज तेतरी मैदान नवगछिया में हुआ. इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, विवेकानंद यादव, डॉ अविनाश कुमार उपस्थित थे. नवगछिया स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनायी. जवाब में नवगछिया सिटी की टीम 310 रन बना कर यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया. मैच के अंपायर मंटू कुमार, मिथुन कुमार, कमेंटेटर दीपक कुमार थे. संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कल का मैच नवगछिया टाइगर व नवगछिया यूथ के बीच तेतरी मैदान नवगछिया में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >