जिला अंडर-19 क्रिकेट के कप्तान बने राकेश गुप्ता

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले झाझा में होनेवाले रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भागलपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम शनिवार को घोषित कर दी गयी.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले झाझा में होनेवाले रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भागलपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम शनिवार को घोषित कर दी गयी. टीम की घोषणा चयनकर्ता मो मेहताब मेहंदी ने की. चयनकर्ता मो हसन खान, मेहताब मेहंदी व जयंतो राज थे. सभी खिलाड़ी झाझा के लिए शनिवार को रवाना हो गये. टीम में राकेश कुमार गुप्ता (कप्तान ) व आर्यन कुमार सिंह (उप कप्तान) होंगे, जबकि कुमार कृष्णा, राहुल द्रविड़, पीयूष गौर, अनेय सिंह, मोहम्मद जाहिद, आदित्या राज (द्वितीय), नीरज कुमार, रितेश कुमार, मो शहदाम रजा, आरव राज, विराज कुमार, तुषार कुमार, उत्कर्ष राज सिंह, शुभम कुमार, रोहित कुमार, आदित्या राज (प्रथम), हिमांशु राज, अजय कुमार शामिल हैं. टीम के कोच संजय कुमार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >