कहलगांव में शनिवार की सुबह हुई वर्षा ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने से जनजीवन प्रभावित हो गया. कुछ देर की बारिश के बाद ही गोघट्टा, एकडरा, कुर्मा, धनौरा, किशनदासपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई. गांवों की मुख्य सड़कों, गलियों तथा निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.धनौरा गांव के गुफरान,विजय साह, किसनदासपुर के वसीम, सोहेल आदि का कहना है कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही स्थिति देखने को मिलती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. कई स्थानों पर नालों की सफाई नहीं होने और जल निकासी मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है.इससे सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं और बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को विशेष परेशानी झेलनी पड़ती है.
लोगों के घरों के आसपास भर गया पानी
ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण कई जगहों पर घरों के आसपास भी पानी भर गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई. लोगों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों और संबंधित विभागों को समय रहते जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए थी. वहीं इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सर्वेक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराया जाएगा
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.