bhagalpur news. 40 हेक्टेयर जमीन के लिए रेलवे ने फिर शुरू किया सर्वे

एयरपोर्ट में चली गयी 40 हेक्टेयर जमीन को फिर से अधिग्रहण को लेकर रेलवे ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है.

सुलतानगंज- कटोरिया रेल लाइन की जमीन से एयरपोर्ट निर्माण में गयी है जमीन

भागलपुर के सुलतानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ से झारखंड के देवघर बाबाधाम तक यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने वाली सुलतानगंज-कटोरिया रेल लाइन के लिए पहले से की गयी 323 हेक्टेयर अर्जन की गयी जमीन में से लगभग 40 हेक्टेयर जमीन सुलतानगंज में बनने वाले एयरपोर्ट में चली गयी है. एयरपोर्ट में चली गयी 40 हेक्टेयर जमीन को फिर से अधिग्रहण को लेकर रेलवे ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है. छह से सात माह में सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा. वर्तमान में सुलतानगंज से कटोरिया रेल योजना 74.80 किलोमीटर की थी. यह योजना 2007- 08 की थी. यह योजना 331 करोड़ रुपये की थी. इस योजना में भागलपुर, मुंगेर व बांका का एरिया शामिल है.

– बांका से कटोरिया तक बिछी है रेल लाइन, कटोरिया से सुलतानगंज तक बिछनी है रेल लाइनअभी तक बांका से कटोरिया तक ही रेल लाइन बिछी है. जिससे इस रूट में ट्रेन का परिचालन होता है. लेकिन कटोरिया से सुलतानगंज तक रेल लाइन बिछाने का काम नहीं हुआ है. जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे उस समय यह रेल योजना लायी गयी थी. लेकिन यह योजना फाइल में बंद पड़ी थी. लेकिन कई साल बाद रेलवे द्वारा इस योजना को तेजी से आगे बढ़ाने की सहमति दी गयी थी.

– कोट- योजना के लिए सुलतानगंज से कटोरिया के रेल एरिया की लगभग 40 हेक्टेयर जमीन सुलतानगंज में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए चिन्हित जमीन वाले भाग में आ गया है. इस रेलखंड के लिए जमीन का फिर से सर्वे का काम शुरू किया गया है. छह से सात माह में सर्वे का काम पूरा हो जायेगा.

कुमार हेमंत, डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन, पूर्व रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >