Shravani Mela: भागलपुर. श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने विशेष व्यवस्था की है. रेलवे ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों एवं हाल्ट पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य कांवरियों और अन्य यात्रियों की यात्रा को अधिक सुगम बनाना है.
इन ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव
रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित स्टेशनों पर किया गया है.
- 13402/13401 दानापुर–भागलपुर–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस – खुसरोपुर एवं हरदास बीघा.
- 13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस – फतुहा एवं अथमलगोला.
- 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – अथमलगोला एवं करौटा.
- 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – मनकथा.
- 13419/13420 भागलपुर–मुजफ्फरपुर–भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस – मनकथा.
- 13235/13236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस – मनकथा.
- 03235/03236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज स्पेशल – मनकथा.
- 13019/13020 हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस – मनकथा.
सुल्तानगंज स्टेशन पर बढ़ाया गया ठहराव समय
रेलवे ने सुल्तानगंज स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्था की है. श्रावणी मेले के दौरान जिन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां ठहराव होता है, उनका ठहराव समय इस बार दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया गया है. गुरुवार से यह व्यवस्था लागू हो गयी है.
कांवरियों को मिलेगी राहत
Shravani Mela: रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ठहराव समय बढ़ने से बड़ी संख्या में आने वाले कांवरियों और यात्रियों को ट्रेन में सुरक्षित चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी. मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने और यात्रा को सुगम रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.
