सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली का आयोजन

सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली का आयोजन

सुलतानगंज. सुलातनगंज-मुंगेर एनएच-80 के घोरघट के समीप हजरत निर्घिन साह व हजरत सत्तार साह का दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार को संपन्न हो गया. देर शाम से रात तक कव्वाली हुआ. मो सलामुद्दीन ने बताया कि शनिवार देर रात तक जलसा के प्रोग्राम में उलेमा ने तकरीर की. कव्वाली में मुकाबला कानपुर के कव्वाल रीना वारसी व गया के शाहरूख सावरी के बीच हुआ. उर्स में काफी संख्या में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. कव्वाली का लोगो ने आनंद लिया. घोरघट में हजरत निर्घिन साह व हजरत सत्तार साह बाबा का सालाना दो दिवसीय उर्स में चादरपोशी की गयी. खादिम मो मोलाजीम हुसैन कादरी तथा इनके पुत्र मो सलाउद्दीन बताते हैं कि 12 सौ वर्ष पूर्व अब्दुल सत्तार साह की समाधि लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >