bhagalpur news. कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर 20 को विरोध मार्च

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर टीएमबीयू के 12 अंगीभूत कॉलेजों में दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल गुरुवार को संपन्न हो गया

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर टीएमबीयू के 12 अंगीभूत कॉलेजों में दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल गुरुवार को संपन्न हो गया. दूसरे दिन भी कामकाज पूरी तरह ठप रहा. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एसीपी व एमसीपी को जोड़ते हुए मार्च का वेतन भुगतान, प्रोन्नति सहित 15 एजेंडा था.

महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने बताया कि दो दिनों से कॉलेजों में चल रहे कलम बंद हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रहा. कहा कि दस दिनों के अंदर उनकी मांगों पर सरकार व विवि प्रशासन कोई विचार नहीं करता है, तो संघ 20 मई को बीएन कॉलेज से टीएमबीयू प्रशासनिक भवन तक विरोध मार्च करेगा. विवि में धरना-प्रदर्शन भी किया जायेगा. दूसरी तरफ कॉलेजों के प्राचार्य स्टाफ रूम में बैठकर कॉलेज के जरूरी काम का निष्पादन किया. इस अवसर पर सुमन कुमार, अभिमन्यु सिंह, दीक्षित हर्षवर्धन, दीपक कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, जैनेंद्र कुमार, ललन कुमार, दीपक राम, प्रकाश पाठक, कानन राजू, अमित कुमार, जमशेदपुर अली आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >