bhagalpur news. टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे बने नीपा के कुलाधिपति

टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है

टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है. वे टीएमबीयू में कुलपति के रूप में अपनी सेवा छह फरवरी 2014 से छह फरवरी 2017 तक दे चुके हैं. उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां विवि को हासिल हुई. उन्होंने शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ दिया. विवि का नैक से मूल्यांकन कराया. शोध के क्षेत्र में बढ़िया काम कराया. डॉ दुबे उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं. साथ ही काशी हिंदू विवि के जैव रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर हैं. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से जारी पत्र के आधार पर शिक्षा मंत्री ने पांच वर्ष के लिए नियुक्ति की है.

उन्होंने पूर्व में तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में कार्य किया है. इसमें गुजरात केंद्रीय विवि, टीएमबीयू बिहार व गुरु घासीदास विश्वविद्यालय विलासपुर छत्तीसगढ़ हैं. उनकी नियुक्ति पर टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह, सीसीडीसी प्रो एसएन पांडेय, मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा, सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रो इकबाल अहमद, सिंडिकेट सदस्य डॉ मुश्फिक आलम, डॉ मनोज कुमार, डॉ एएन सहाय आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >