एक साल से अधिक समय से शहर में नहीं लगे लाइट की परेशानी होगी खत्म, लगेगा 5068
भागलपर शहरी क्षेत्र के नगर निगम में सभी वार्ड व मुख्य मार्ग में नगर निगम के द्वारा एक साल से पहले लाइट लगायी गयी थी. टेंडर नहीं होने से लाइट लगाने में पेच फंसा है.
भागलपर नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डों व मुख्य मार्ग में निगम द्वारा पिछले एक साल से अधिक हो गये नये लाइट लगाये हुए. कारण टेंडर नहीं होने के कारण पेंच फंसा हुआ है. लेकिन कुछ दिनों बाद शहर के लोगों को इससे राहत मिलने वाली है. बंद पड़े लाइट वाले जगह में नया लाइट लगेगा. इसके लिए सोमवार को सभी प्रक्रिया फाइनल हो जायेगी. निगम के रोशनी शाखा सह अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को एल-वन के बारे में पता चल जायेगा. जिसको एल वन मिलेगा उसको वर्क आर्डर मिलेगा और लाइट लगाने वाली एजेंसी को काम मिल जायेगा.
5068 लाइट लगना है, एक वार्ड में सौ लाइट लगाने की योजना
जिसे टेंडर मिलेगा उस एजेंसी को 5068 लाइट लगाना है. रोशनी शाखा प्रभारी ने बताया कि जिस एजेंसी को यह काम मिलेगा उसे ही लाइट लगाना होगा और तीन साल तक मेंटेनेंस का काम होगा. उन्होंने बताया कि एजेंसी हर वार्ड में बंद लाइट का सर्वे कर उस वार्ड में लाइट लगाने का काम होगा. एक वार्ड में सौ लाइट लगाने की योजना है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.