सितंबर के पहले सप्ताह में भागलपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तिलकामांझी की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सितंबर के पहले सप्ताह में भागलपुर आ सकती हैं. उनके संभावित दौरे को लेकर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं. राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने की संभावना है.

President Droupadi Murmu Bhagalpur Visit: भागलपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सितंबर के प्रथम सप्ताह में भागलपुर आ सकती हैं. उनके संभावित दौरे को लेकर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं. राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने की संभावना है. कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर के मुख्यालय पहुंचने की बात कही गई है. वे संभावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

सरकार से सूचना मिलने के बाद अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर सरकार की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना मिलने की बात कही गई है. इसके बाद विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम की तिथि तय होने के बाद तैयारियों में तेजी आने की संभावना है.

राष्ट्रपति की यात्रा लगभग तय होने का दावा

प्रतिमा निर्माण समिति के सचिव सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि राष्ट्रपति की संभावित यात्रा लगभग तय है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रभारी कुलपति से भी बातचीत हुई है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरकार की ओर से प्रभारी कुलपति को जानकारी मिलने की बात उन्होंने कही.

बाढ़ के कारण पिछले वर्ष रद्द हुआ था कार्यक्रम

सिंडिकेट सदस्य ने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का भागलपुर दौरा रद्द हो गया था. उस समय टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में जलजमाव के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था.

जयपुर से मंगाई गई है साढ़े आठ फीट ऊंची प्रतिमा

डॉ. गंगा के अनुसार शहीद तिलकामांझी की करीब साढ़े आठ फीट ऊंची प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है. प्रतिमा का वजन करीब 850 किलोग्राम बताया गया है और इसके निर्माण पर लगभग 19 लाख रुपये खर्च हुए हैं. फिलहाल प्रतिमा विश्वविद्यालय के गार्डन में रखी गई है. राष्ट्रपति के हाथों अनावरण की संभावना को देखते हुए स्थल को व्यवस्थित करने का काम भी किया जा रहा है.

राष्ट्रपति के संभावित दौरे से बदलेगा टीएमबीयू कैंपस का लुक

President Droupadi Murmu Bhagalpur Visit: डॉ. गंगा ने कहा कि राष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए टीएमबीयू परिसर की व्यवस्थाओं और स्वरूप में बदलाव किया जाएगा. उन्होंने इसे भागलपुर के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आरफीन जुबैर

आरफीन जुबैर प्रिंट माध्यम में पिछले 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा और खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >