bhagalpur news. गोपालपुर में वैकल्पिक बाइपास के एफओबी को तोड़ने की तैयारी

गोपालपुर स्थित वैकल्पिक बाइपास पर बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

गोपालपुर स्थित वैकल्पिक बाइपास पर बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रेलवे से एनओसी मिलने के बाद इसे ध्वस्त कर वहां रिस्टोरेशन का कार्य किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग की योजना के अनुसार एफओबी को हटाकर वहां मिट्टी भरायी कर सड़क का निर्माण किया जायेगा. विभाग का मानना है कि यह संरचना काफी जर्जर हो चुकी है. वाहनों के भारी दबाव में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. एफओबी को लगभग पांच वर्ष पहले ही जर्जर घोषित किया गया था. इसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए दोनों ओर बैरियर लगाये गये थे. हालांकि समय के साथ ये बैरियर क्षतिग्रस्त हो गये और आवागमन पर नियंत्रण कमजोर पड़ गया. पुल की संरचना बेहद कमजोर स्थिति में है. आरसीडी के कार्यपालक अभियंता के अनुसार रेलवे से एनओसी प्राप्त करने के लिए कई बार संपर्क किया गया है. अनुमति मिलते ही एफओबी को ध्वस्त कर आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >