Bhagalpur. जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, शिक्षकों ने संभाला अपने-अपने वार्ड का मोर्चा

जनगणना 2027 की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों ने रविवार से ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कई शिक्षक सुबह से ही अपने-अपने आवंटित वार्ड में पहुंचकर क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने में जुट गए.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट भागलपुर. जनगणना 2027 की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों ने रविवार से ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कई शिक्षक सुबह से ही अपने-अपने आवंटित वार्ड में पहुंचकर क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने में जुट गए. उन्होंने जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क कर इलाके की प्रारंभिक जानकारी एकत्र करना शुरू किया. दरअसल, बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी हैं जिनकी ड्यूटी ऐसे क्षेत्रों में लगी है, जहां वे पहले कभी नहीं गए हैं. कई शिक्षक बाहर के क्षेत्रों से भी आए हैं, जिन्हें अपने कार्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सीमाओं की कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में जनगणना कार्य शुरू होने से पहले ही उन्होंने क्षेत्र को समझने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिक्षक स्थानीय लोगों से मिलकर वार्ड की चौहद्दी, मुख्य रास्तों, गलियों और प्रमुख स्थलों की जानकारी जुटा रहे हैं. साथ ही उन्हें उपलब्ध कराए गए नक्शे का भी अध्ययन कर रहे हैं, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो. शिक्षकों का कहना है कि पहले से क्षेत्र की पूरी समझ होने पर जनगणना कार्य अधिक सटीक और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा. यह तैयारी आने वाले दिनों में उनके कार्य को आसान बनाएगी और डेटा संग्रहण में भी सुधार लाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >