bhagalpur news. शार्क शिपिंग कंपनी की ओर से मालवाहक जहाज चलाने की तैयारी शुरू, एसडीएम ने लिया जायजा

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए कवायद तेज कर दी गयी है

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए कवायद तेज कर दी गयी है. इसे लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की पहल पर गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी जहाज घाट से कहलगांव गंगा घाट व रंगरा प्रखंड के झल्लू दास टोला घाट से बटेश्वर गंगा घाट तक मालवाहक जहाज के परिचालन के लिए शार्क शिपिंग कंपनी कोलकाता के निदेशक मो अरशद रजा के साथ नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर व रंगरा प्रखंड के विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा मालवाहक जहाज के परिचालन के बाद नवगछिया एनएच 31 तक जाने के लिए सुगम मार्ग की जानकारी लेकर जहाज घाट के आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया. मालवाहक जहाज से उतरने के बाद ट्रकों के जाने व आने के दौरान यातायात की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध स्थित स्पर संख्या आठ व नौ का भी निरीक्षण किया. गोपालपुर सीओ व थानाध्यक्ष के द्वारा बताया कि तिनटंगा करारी घाट से जाने वाली सडक की दोनों ओर घनी आबादी है. बच्चों के सरकारी विद्यालय भी है. विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद बताया गया कि तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट से एक दो दिन में कोलकाता से आये मालवाहक जहाज के द्वारा परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. वाहनों के आने व जाने का रूट जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया जायेगा. परिचालन के लिये तैयारी शुरू कर दी गयी है.

बताया कि गिट्टी, बालू व फ्लाई ऐश लोड 10-15 ट्रक एक साथ पार कराया जायेगा. परिचालन सुबह सात के से संध्या 5:00 बजे तक किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर, गोपालपुर व रंगरा थानाध्यक्ष क्रमशः मिथिलेश कुमार व विश्वबंधु कुमार, गोपालपुर व रंगरा के अंचलाधिकारी क्रमशः रौशन कुमार, आशीष कुमार तथा गोपालपुर व रंगरा बीडीओ सहित शिपिंग कंपनी से जुडे लोगों की मौजूदगी देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >