भागलपुर के कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन, 40 साल के राजनीतिक सफर का हुआ अंत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक फैल गया है.

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट Bhagalpur : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक फैल गया है. उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं का रो-रोकर बुरा हाल है और इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. 40 साल लंबा राजनीतिक सफर प्रवीण सिंह कुशवाहा करीब चार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे. इस दौरान उन्होंने संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई और कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. वे पार्टी के भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे. कई संगठनों में निभाई थी जिम्मेदारी अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जैसे पदों पर काम किया. इसके अलावा वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे. संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी और समर्पित नेता के रूप में बनी रही. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक जैसे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक ईमानदार और संघर्षशील नेता खो दिया है. वहीं कांग्रेस नेता डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. तीन बार विधानसभा चुनाव लड़े थे प्रवीण सिंह कुशवाहा ने भागलपुर, पटना और कहलगांव से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन वे लगातार संगठन और जनता के बीच सक्रिय बने रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >