खगड़िया की नदी में मिले अज्ञात किशोरी के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पहचान में जुटी पुलिस

Bhagalpur News : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में नदी से बरामद अज्ञात किशोरी के शव का पोस्टमार्टम भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कराया गया. पुलिस अब भी शव की पहचान कराने में जुटी हुई है.

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

Bhagalpur News : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में बुधवार को नदी में उपलाता हुआ एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया.

मायागंज अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर पहुंचे होमगार्ड जवानों ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

आसपास के थाना क्षेत्रों में जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि किशोरी के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की मौत नदी में डूबने से हुई हो सकती है.हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

शव मिलने की सूचना पर जुटी थी भीड़

नदी में शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घाट पर पहुंच गए थे. लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.पुलिस स्थानीय लोगों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, ताकि मृतका के परिजनों तक जल्द सूचना पहुंचाई जा सके.

जांच में जुटी बेलदौर थाना पुलिस

मामले को लेकर बेलदौर थाना पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >