पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सिर पर गहरे चोट से हुई तुषार तरुण की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सिर पर गहरे चोट से हुई तुषार तरुण की मौत

भागलपुर; रिटायर्ड एमओ के बेटे तुषार तरुण की मौत सिर पर गहरे चोट लगने की वजह से हुई थी. इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. घटना 20 जून की है. जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार घाट रोड इलाके में रहने वाले यूपी चंदौली के रिटायर्ड एमओ डॉ संजीव कुमार मिश्रा के घर पर उनके 35 वर्षीय बेटे तुषार तरुण ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. ऐसा डॉ संजीव मिश्रा ने बरारी पुलिस को पूछताछ के दौरान अपने बयान में कहा था. मामले में डॉ मिश्रा ने 15 लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और उससे पहले उनके बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया है. लेकिन मामले में आये तुषार तरुण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को उलझा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर के पर गहरे चोट के निशान मिले हैं और डाॅक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में चोट की वजह से ही मौत होने की बात कही है. वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मृतक ने मृत्यु से पूर्व किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, लेकिन वह उतना भी जहरीला पदार्थ नहीं जिससे कि किसी जान जा सके.

दोबारा होगी पूरे मामले की जांच :

मामले में शनिवार को जोगसर पुलिस जेएलएनएमसीएच मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करेगी. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आयी बातों से मामले को लेकर पुलिस की गुत्थी और उलझ गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आये तथ्यों को लेकर सिटी एसपी ने सिटी डीएसपी को दोबारा घटनास्थल जाकर सघन जांच करने और परिजनों से पूछताछ करने का निर्देश दिया है.

एक्सपर्ट की ली जायेगी राय :

इसके अलावा मामले में डाॅक्टरों और एक्सपर्ट राय लेने का भी निर्देश दिया गया है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मौत के समय और उससे कुछ दिन पूर्व तक के फुटेज को निकालने, तुषार के मोबाइल फोन का सीडीआर निकालने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा मामले में सिटी एसपी ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद किये गये सभी 15 आरोपितों से भी पूछताछ करने का निर्देश दिया था. जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है. मामले को लेकर दो दिन पूर्व मृतक के पिता डॉ संजीव कुमार मिश्रा ने सिटी एसपी से भी मुलाकात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >