सीएम नीतीश का भागलपुर में आज रोड शो, राजनाथ सिंह कहलगांव में सभा को संबोधित करेंगे

सीएम नीतीश का भागलपुर में आज रोड शो, राजनाथ सिंह कहलगांव में सभा को संबोधित करेंगे

-एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में दोनों नेता करेंगे प्रचार वरीय संवाददाता, भागलपुर भाजपा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को कहलगांव में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन शारदा पाठशाला मैदान में संध्या के चार बजे होगी. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने यह जानकारी दी. इधर, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के अनुसार सीएम नीतीश कुमार अजय मंडल के पक्ष में मंगलवार को भागलपुर शहर में रोड-शो करेंगे. सीएम का काफिला तिलकामांझी से शुरू होकर घंटाघर, पटल बाबू रोड, रेलवे स्टेशन, कोतवाली, आदमपुर होकर वापस तिलकामांझी तक पहुंचेगी. कल जेपी नड्डा की सभा सैंडिस कंपाउंड में 24 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा भागलपुर के सैंडिस मैदान में होगी. जेपी नड्डा की जनसभा के समय की जानकारी मंगलवार को जारी की जायेगी.यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >