bhagalpur news. नौ बजे तक चौक चौराहों पर रहेगी पुलिस की तैनाती

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावशाली बनाने के लिए कई तरह के कमद उठाये जा रहे हैं. अब शहर के चौक चौराहों पर रात्रि नौ बजे तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावशाली बनाने के लिए कई तरह के कमद उठाये जा रहे हैं. अब शहर के चौक चौराहों पर रात्रि नौ बजे तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी. विगत दो दिनों से प्रतिनियुक्ति शुरू भी कर दी गयी है. रात्रि में चौक पर प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस जवानों को लाइट वाली बत्ती दी गयी है. फिलहाल छह जवानों को इस तरह की बत्ती दी गयी है. ट्रैफिक पुलिस के जवानों को नया हेलमेट भी दिया गया है. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि कई तरह के बदलाव के साथ यातायात को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

कंट्रोल रूप से ही किसी चौक पर दिया जा सकेगा निर्देश

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर में बनाया गया इंटीग्रेडेट कंट्रोल और कमांड सेंटर कई तरह की सुविधाओं से लैस है, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो रहा है. बहुत जल्द कंट्रोल रूप से ही शहर के 16 चौक में से किसी भी चौक पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के सहारे निर्देश दिये जा सकेंगे. इस तरह की सुविधा हो जाने से किसी भी चौक चौराहे पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकेगा.

खोजे जा रहे हैं पुराने ट्रॉली, बनेगा डिवाइडर

ट्रैफिक पुलिस के पास कई तरह की ट्रॉली है, जो इन दिनों बेकार पड़ी है. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि पुराने ट्रॉली को खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शहर के मुख्य चौक चौराहों पर इसे लगाने की प्लानिंग है और भीड़ भाड़ वाले चौक चौराहों पर 50 से सौ मीटर तक डिवाइडर बनाने की भी योजना है. संजय कुमार ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर तरह के जरूरी कार्य किये जायेंगे लेकिन लोगों को भी इसमें साथ देना हाेगा और यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >