जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट रोड स्थित एक किराये के फ्लैट में हुई पूर्णिया के बिरौली निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के पुत्र सौरभ जायसवाल के हत्या मामले में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जोगसर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी की है. पुलिस ने भागलपुर सहित आसपास के शहरों में भी छापेमारी की है. इधर गिरफ्तार पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र का गौरव कुमार और बैरिया गांव निवासी राजा कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस घटना में पुलिस ने अनुराग के फ्लैट से एक देसी पिस्तौल, दो कट्टा, सात जिंदा कारतूस, चार खोखा, डिफार्म बुलेट एक, 86 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप, अनुराग के कमरे से फ्लोर से रक्त का नमूना, दो मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस कार्यालय में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार की रात सभी कमरे में मौज मस्ती कर रहे थे. इसी दौरान अनुराग ने गोली चला दी जो सौरभ के सीने में लग गयी और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. घटना को छिपाने के लिए गौरव और राजा ने पुलिस को गलत सूचना दी. लेकिन अलग-अलग बयान व सख्ती से पूछताछ करने के बाद दोनों अभियुक्तों ने इस कांड में संलिप्त होने की बात को स्वीकार किया. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अनुराग सहित अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अनुराग भागलपुर जिले के विशनीचक पोठिया गांव का रहने वाला है. वह भागलपुर में रह कर मादक पदार्थों और हथियार की खरीद बिक्री का काम करता था. पुलिस की कार्रवाई की बाबत एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में थानाध्यक्ष मंटू कुमार के लिखित बयान के आधार पर की गयी है. दूसरी तरफ आदमपुर जहाज घाट स्थित फ्लैट के मकान मालिक और स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. बात सामने आयी है कि जिस मकान में सौरभ की हत्या हुई उक्त मकान में तीन वर्ष पहले गैंगरेप की घटना सामने आयी थी.
bhagalpur news. सौरभ जायसवाल हत्याकांड : अनुराग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी
जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट रोड स्थित एक किराये के फ्लैट में हुई पूर्णिया के बिरौली निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के पुत्र सौरभ जायसवाल के हत्या मामले में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जोगसर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी की है.
